Work we done

    • सिरोही के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतिभावान छात्र - छात्राओं का सम्मान समारोह

      2015-08-09

      अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा सिरोही के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतिभावान छात्र - छात्राओं का सम्मान समारोह प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 70 समाज बन्धुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सम्पूर्ण सफलता का श्रेय जिला अध्यक्ष नारायण सिंह भेव, संयोजक बलवंत सिंह डाबी व भामाशाह पूनम सिंह दहिया एवं समस्त टिम को जाता है। हमेशा की तरह समाज के स्थानीय कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह सांखला का सहयोग भी सराहनीय रहा।
      अखिल राजस्थान रावणा राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावणा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह पिडीयार, मेडता सिटी, संगठन मंत्री गोपाल सिंह चौहान, युवा अध्यक्ष चरण सिंह सांखला, जयपुर युवा अध्यक्ष सुनील सिंह शेखावत ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

  • Upcoming Events